उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)मौसम विभाग की बड़ी अपडेट. बढ़ेगा तापमान.जारी ताजा अपडेट ।।

उत्तराखण्ड में तापमान सामान्य से ऊपर, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने के आसार
देहरादून।
उत्तराखण्ड में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी तापमान पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से काफी अधिक से लेकर अत्यधिक अधिक रहा।
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे तक रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर से लेकर काफी ऊपर दर्ज किया गया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस पंतनगर (उधम सिंह नगर) में रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान भी 3.4 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में दर्ज किया गया।
पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 1 से 2 दिनों के दौरान उत्तराखण्ड में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल राज्य में कोल्ड डे और शीतलहर (कोल्ड वेव) को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में हो रही यह बढ़ोतरी खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड से कुछ राहत दे सकती है, वहीं मैदानी इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास बना रहेगा।

Ad Ad
To Top