उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(लालकुआं) श्रमिक नेता कैलाश चौसाली का निधन।।

लालकुआँ में शोक की लहर: श्रमिक नेता कैलाश चौसाली का आकस्मिक निधन
लालकुआँ। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री कैलाश चौसाली के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही मिल कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनके मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के प्रति समर्पण को याद कर भावुक नजर आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शुभचिंतक और परिचित शोक व्यक्त करने के लिए उमड़ पड़े।
कैलाश चौसाली अपने हंसमुख, सरल और सहज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे और श्रमिक हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। उनके नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के कारण वे श्रमिकों और आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय थे।
उनका निधन न केवल श्रमिक जगत, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, श्रमिक साथियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की

To Top