उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(रामनगर)कॉर्बेट में मृत मिला मगरमच्छ, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज ।।

कार्बेट टाइगर रिजर्व में मृत मिला मगरमच्छ, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज
Corbett Tiger Reserve की बिजरानी रेंज अंतर्गत नाकाताल वन क्षेत्र में सोमवार को एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह मामला बिजरानी पश्चिमी बीट, मलानी ब्लॉक कक्ष संख्या-09 का है, जहां नियमित गश्त के दौरान स्थानीय वनकर्मियों ने मगरमच्छ का शव देखा।
वन विभाग के अनुसार मृत मगरमच्छ के सभी अंग मौके पर सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया किसी शिकार की आशंका नहीं जताई जा रही है। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया।
निदेशक के निर्देश पर मगरमच्छ के शव को पोस्टमार्टम के लिए ढेला रेस्क्यू सेंटर लाया गया। यहां वरिष्ठ पशु चिकित्सकों के पैनल ने निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में शव विच्छेदन की प्रक्रिया पूरी की। साथ ही घटना स्थल के आसपास सघन गश्त और कॉम्बिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
मगरमच्छ के विसरा के नमूने जांच के लिए आईवीआरआई, बरेली भेजे जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही हो सकेगा।

Ad
To Top