उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) मुख्यमंत्री से आचार्य प्रमोद कृष्णम की शिष्टाचार भेंट ।।

मुख्यमंत्री से आचार्य प्रमोद कृष्णम की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक तथा सामाजिक विषयों सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड ने सौर ऊर्जा स्थापना में 01 गीगावाट का ऐतिहासिक आंकड़ा किया पार ।।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन राज्य की प्रगति एवं सामाजिक सौहार्द के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आध्यात्मिक नेतृत्व समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और जनमानस को नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)पंतनगर विश्वविद्यालय. प्रो.चौहान के नेतृत्व में छु रहा है नई ऊंचाइयां ।।

इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक समृद्धि की सराहना की तथा राज्य की उन्नति के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Ad Ad
To Top