उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (हल्दूचौड) सात दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ. ।

हल्दूचौड में सात दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ कौतिक संस्था की मातृ शक्ति ने किया ।

हल्दूचौड़(नैनीताल)
कौतिक सांस्कृतिक एवंं सामाजिक संस्था हल्दूचौड के तत्वाधान में आयोजित 8 जनवरी से 14 जनवरी तक 7 दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव 2026 का हल्दूचौड स्थित पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर के प्रांगण में कौतिक संस्था की मातृ के अलावा संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया ।
उत्तरायणी कौतिक हल्दूचौड में प्रथम दिवस कबड्डी, खो-खो व स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय एवं दूर दराज की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिताओं में सबसे पहले स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य मातृ शक्ति ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक स्लो साइकिल रेस में निलय सिंह प्रथम, नीरज द्वितीय, वंश तृतीय रहे वही बालिका वर्ग में प्रथम महिमा जोशी, द्वितीय जिया जोशी, तृतीय समृद्धि अंडर 14 बालिका कबड्डी इन्द्रा एकेडमी ने खष्टी देवी इंटर कालेज को पराजित किया वही अंडर 14 बालक कबड्डी वर्ग में बजरंग दल ने गिली टिर्यस को पराजय, वही अंडर 14 बालक वर्ग खो खो में खष्टी देवी ए ने खष्टी देवी बी पराजय किया वही अंडर 14 बालिका खो खो में इन्द्रा अकैडमी ने खष्टी देवी पराजय किया सीनियर कबड्डी वर्ग में
एस डी ग्रुप ने यू के जीरो चार को पराजय किया खो खो जूनियर बलिका वर्ग में इन्द्रा अकैडमी प्रथम एवं खष्टी देवी द्वितीय, वही आज के सभी मैच बहुत ही रोमांच रहे जिनका उपस्थित जनता ने जमकर लुप्त उठाया, सात दिवसीय मेले में विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इधर कौतिक संस्था की मातृ शक्ति ने क्षेत्रवासियों को उत्तरायणी कौतिक की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के कौतिक से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, कौतिक संस्था विगत उन्नीस वर्षो से लगातार उत्तरायणी कौतिक का आयोजन करती आ रही है। जो आज काफी व्यापक स्तर पर आयोजित होने लगा है। इस महोत्सव से न केवल स्थानीय खिलाडियों को मौका मिला है। बल्कि स्थानीय कलाकारों के अलावा स्कूली बच्चों तथा महिलाओं को भी पर्वतीय संस्कृति की अनेकानेक विधाओं में अपने हुनर को संवारने का भरपूर मौका मिल रहा है। उन्होने कहा कि हमें आने वाली पीढियों के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना ही होगा। इस दौरान मुख्य रूप से कौतिक संस्था अध्यक्ष दिनेश पांडे, उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक, खेल संयोजक देवेश गुणवंत, भोला कफल्टिया, सीमा पाठक, पूनम पाण्डे, हेम दुम्का,ललित दौडियाल विक्की पाठक, प्रकाश गुरुरानी के अलावा उद्घोषक इंदर सिंह बिष्ट एव रवि राणा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा ।।

यह है आकर्षण


कौतिक संस्था के अध्यक्ष दिनेश पांडे ने बताया कि कल आज के कार्यक्रमों के मुख्य कलाकार ईशा मर्तोलिया एवं बच्चों की तमाम खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी मेले में झूले दुकानें मनोरंजन का प्रमुख आर्कषण रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अब यह सड़क बनेगी टू लेन, केंद्रीय मंत्री ने की स्वीकृत ।।

शुक्रवार के कार्यक्रम


कल आज होगें कुमाऊनी जोडा नृत्य, सीनियर वर्ग एकल नृत्य सीनियर वर्ग समूह नृत्य सीनियर वर्ग मेंढक दौड़ रंगोली प्रतियोगिता के अलावा तमाम रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
उत्तरायणी कौतिक हल्दूचौड में कबड्डी में आजमाइश करते बच्चे, वही खेलों का शुभारंभ करती महिलाए।

Ad Ad
To Top