उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(शीत लहर) हल्द्वानी,लालकुआं,रामनगर कालाढूंगी, क्षेत्र के यह स्कूल रहेंगे बंद ।।

आदेश

जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों में वर्तमान में घने कुहासे एवं शीतलहरी की स्थिति निरंतर बनी हुई है, जिससे विशेष रूप से छोटे बच्चों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है।

इ उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, एतूद्वोरा यह आदेशित किया जाता है कि जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों (तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढुंगी, रामनगर) में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31.12.2025 (बुद्धवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)यहां आयुक्त ने इन अधिकारियों को जारी किए बड़े निर्देश।।

यह अवकाश विद्यार्थियों/पंजीकृत बच्चों, विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणोत्तर कर्मचारियों हेतु प्रभावी होगा। समस्त विद्यालय प्रबन्धन / प्रधानाचार्य/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आदेश की सूचना विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक समय से पहुंचा दी जाए। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सरकार चली गांव की ओर बहुत सी जन समस्याओं का किया मौक़े पर ही समाधान।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

दिनांक 30/12/2025

30-12-5

(ललित मोहन रयाल) जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, नैनीताल। दूरभाष सं०: 05942-231178/231179/231181 ई. मेल Deocnanial@gmail.com

संख्या 1638/13-सी.आर.ए. (आ.प्र.प्राधि.) / 2025

दिनांक 30 दिसम्बर, 2025

यह भी पढ़ें 👉  दीजिए बधाई (लालकुआं) नगर पंचायत अध्यक्ष की बेटी सोनाक्षी लोटनी का उत्तराखंड महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन ।।

:

प्रतिलिपि निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-

  1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल।
  2. अपर जिलाधिकारी (प्र.) / (वि./रा.), नैनीताल।
  3. उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी/कालाढूंगी / रामनगर / लालकुओं (न्यायिक)।
  4. मुख्य शिक्षा, नैनीताल।
  5. जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक/ बेसिक), नैनीताल।
  6. जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, नैनीताल।
  7. जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल को दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से निःशुल्क प्रसारार्थ प्रेषित।

33.12-3

जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

Ad Ad
To Top