उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)सीएम धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारंभ ।।

मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारंभ
पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया तथा विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित साहित्य का विमोचन भी किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कृषि मेले किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। इससे उन्हें नई तकनीकों और नवाचारों की जानकारी मिलती है तथा वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता और असली नायक हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से देश आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (जोश में खोया होश) 12 युवको पर कार्रवाई ।।


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है, जबकि प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा पॉलीहाउस, फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान मानधन, बागवानी विकास और सूक्ष्म सिंचाई जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 119वें किसान मेले का आयोजन विश्वविद्यालय की परंपरा और किसानों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक जानकारी से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है। कुलपति ने बताया कि मेले में 350 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं और प्रतिदिन लगभग 20 हजार किसान एवं आगंतुक इसमें भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक तिलक राज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Ad
To Top