उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (चंपावत) यूपीएससी में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले अनुज पंत को सीएम धामी ने किया सम्मानित ।।

Uttarakhand city news Champawat

UPSC परीक्षा में 69वीं रैंक अर्जित करने पर अनुज पंत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

गांधी चौक, चम्पावत में आयोजित मुख्य सेवक संवाद एवं राष्ट्रीय ध्वज अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले जनपद के छुलापे गांव के अनुज पंत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)गैस आपूर्ति पर बड़ी कार्रवाई, 112 प्रतिष्ठानों की हुईं जांच ।।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनुज पंत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुज की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि समर्पण, अनुशासन एवं कठोर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)दस भरे गैस सिलेंडर बने FIR का कारण. आयुक्त के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां प्रदेश के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनुज पंत अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और अन्य युवाओं को भी उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित करेंगे।

To Top