उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)लालकुआं के मुख्य लोको निरीक्षक रेलवे हुए सेवा निवृत्त ।।

बरेली इज्जतनगर मंडल पर माह फरवरी, 2026 में सेवानिवृत्त हुए 10 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में संबंधित २ााखा अधिकारियों ने अपने विभाग के कर्मचारियों को समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज प्रदान किए तथा सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आगे सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से इन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आप रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं। अपने जीवन भर की कमाई पूँजी को सोच-समझकर ही कहीं पर निवेश करें। आपलोगों की कार्यशैली रेल कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल शुरू, बांघाट से व्यासघाट तक रोमांचक कयाकिंग व एंगलिंग ।।

सभा कक्ष में उपस्थित सभी २ााखा अधिकारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझावों के द्वारा बताया कि भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए रेल प्रशासन का द्वार आप लोगों के लिए सदैव खुला है। अपने जीवन भर की कमाई पूँजी को साइबर अपराधियों से बचा कर रखे। किसी के साथ अपना बैंक अकाउंट का ओ.टी.पी. २ोयर न करें। आप अपनी पूँजी एवं स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहे एवं रेलवे से जुड़े रहे।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने बताया कि इस माह में सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों में सर्वश्री सत्य प्रकाश, वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर/कासगंज; दीपक कुमार, वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर/बरेली सिटी; अशोक कुमार मुर्मू, स्टेशन अधीक्षक/बधारीकलाँ; ओम प्रकाश, स्टेशन अधीक्षक/मकरन्दपुर; विक्रम सिंह, स्टेशन अधीक्षक/बधारीकलाँ; भू देव, एच.के.ए./फतेहगढ़; सैमसन, एच.के.ए./इज्जतनगर; अश्वनी कुमार तिवारी, वरिष्ठ तक्नीशियन/लोको २ोड/इज्जतनगर; राज कुमार सिंह, वरिष्ठ तक्नीशियन/समाडि/टनकपुर तथा पीताम्बर सिंह, मुख्य लोको निरीक्षक/लालकुआँ आदि २ाामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) होली से पहले सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा), ने चलाया छापामारा अभियान ।।

मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल पर एक नयी पहल की शुरुआत की गई है। जिसमें सेवानिवृत्ति के कारण हो रही रिक्तियों पर उसी तिथि को प्रस्तावित कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाती है। इस माह में भी कुछ कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया। जिसमें श्री जय चन्द मीणा, स्टेशन अधीक्षक/कायमगंज एवं राजा बाबू, स्टेशन अधीक्षक/फर्रुखाबाद आदि को पदोन्नति प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) अधिकृत वित्त समिति की बैठक में विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति ।।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू.एस. नाग, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विजय कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) श्री २ाुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) श्री उमेश चन्द्र मिश्रा, मंडल वित्त प्रबंधक श्री बी.एस.पवार, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आनन्द कुमार, श्री शिशु ओम दीक्षित एवं श्री बबलू सहित सभी २ााखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Ad
To Top