उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून)इस विभाग में हुई अधिकारियों की बंपर पदोन्नति ।।

Uttarakhand city news dehradun देहरादून से बड़ी खबर आ रही है यहां लंबे समय से प्रतीक्षारत अधिकारियों की बंपर पदोन्नति हुई है जिससे अधिकारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. के ऊर्जा भवन मुख्यालय में मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएन लि. आनन्द वर्धन की अध्यक्षता में ऊर्जा के तीनों निगमों की विभागीय चयन समिति की बैठक हुई जिसमें अपर सचिव (ऊर्जा) डा. अहमद इकबाल, अपर सचिव (औद्योगिक विकास) उमेश नारायण पाण्डेय व तीनों निगमों के प्रबन्ध निदेशकों एवं अन्य निदेशकों ने चयन समिति सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया।

समिति द्वारा विभागीय नियमावली एवं आदेशों के विचारोपरान्त तीनों निगमों में वर्तमान में रिक्त पदों एवं 30 जून 2026 तक होने वाले परिणामी रिक्तयों को सम्मिलित करते हुए कुल 27 पदों के सापेक्ष अधिकारियों की पदोन्नति पर संस्तुति की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) मुख्यमंत्री के निर्देश,औचक अस्पतालों में चलाया गया निरीक्षण अभियान,डॉक्टर और कर्मचारी मिले अनुपस्थित।

उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. (यूपीसीएल) में पदोन्नति पाने वाले अभियंताओं में संजय कुमार टम्टा मुख्य अभियन्ता स्तर-1 से अधिशासी निदेशक (तकनीकी), बृजमोहन सिंह

परमार मुख्य अभियन्ता स्तर-2 से मुख्य अभियन्ता स्तर-1, राजकुमार मुख्य अभियन्ता स्तर-2 से मुख्य अभियन्ता स्तर-1 (परिणामी चयन), दीवान सिंह खाती मुख्य अभियन्ता स्तर-2 से मुख्य अभियन्ता स्तर-1 (परिणामी चयन), नरेन्द्र सिंह बिष्ट अधीक्षण अभियन्ता (वि.एवं यां.) से मुख्य अभियन्ता स्तर 2, अमित कुमार अधीक्षण अभियन्ता (वि.एवं यां.) से मुख्य अभियन्ता स्तर 2 (परिणामी चयन), राहुल जैन अधीक्षण अभियन्ता (वि.एवं यां.) से मुख्य अभियन्ता स्तर-2 (परिणामी चयन), विशाल सिंह राणा अधिशासी अभियन्ता (वि.एवं यां.) से अधीक्षण अभियन्ता (वि.एवं यां.), विवेक राजपूत अधिशासी अभियन्ता (वि.एवं यां.) से अधीक्षण अभियन्ता (वि.एवं यां.) (परिणामी चयन), अरूण कान्त अधिशासी अभियन्ता (वि.एवं यां.) से अधीक्षण अभियन्ता (वि.एवं यां.) (परिणामी चयन), मौ. सलीम अधिशासी अभियन्ता (जानपद) से अधीक्षण अभियन्ता (जानपद), प्रदीप कुमार पन्त अधिशासी अभियन्ता (जानपद) से अधीक्षण अभियन्ता

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) इन्हें मिलेगा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एकसीलेंस अवार्ड, होगी सम्मानित।।

(जानपद), जितेन्द्र सिंह उपमुख्य कार्मिक अधिकारी से उपमहाप्रबन्धक (मा.सं.), सुरिन्दर कुमार भाटिया, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी से उपमहाप्रबन्धक (मा.सं.) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि. (पिटकुल) में ईला चन्द्र, मुख्य अभियन्ता स्तर-2 से मुख्य अभियन्ता स्तर-1, पंकज कुमार अधीक्षण अभियन्ता से मुख्य अभियन्ता स्तर-2, मंत राम अधीक्षण अभियन्ता से मुख्य अभियन्ता स्तर 2, ललित मोहन बिष्ट अधीक्षण अभियन्ता से मुख्य अभियन्ता स्तर-2, बलवन्त सिंह पांगती अधिशासी अभियन्ता (वि.एवं यां.) से अधीक्षण अभियन्ता (वि.एवं यां.), अशोक कुमार अधिशासी अभियन्ता (वि.एवं यां.) से अधीक्षण अभियन्ता (वि.एवं यां.), संतोष वशिष्ठ अधिशासी अभियन्ता (वि.एवं यां.) से अधीक्षण अभियन्ता (वि.एवं यां.), महेश रावत, अधिशासी अभियन्ता (जानपद) से अधीक्षण अभियन्ता (जानपद), प्रमोद कुमार ध्यानी अधिशासी अभियन्ता (जानपद) से अधीक्षण

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) मुख्यमंत्री ने प्रदान की 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति, नैनीताल जनपद में होंगे यह काम ।।

अभियन्ता (जानपद), विवेकानन्द को उप मुख्य कार्मिक अधिकारी से उपमहाप्रबन्धक (मा.सं.) के पद पदोन्नति दी गई है।

उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि. (यूजेवीएन) में विनोद कुमार नैनवाल उप मुख्य लेखाधिकारी से उपमहाप्रबन्धक (लेखा), नीरज जैन उपमहाप्रबन्धक (लेखा) से महाप्रबन्धक (लेखा), राजेश चन्द्र उपमहाप्रबन्धक (मा.सं.) से महाप्रबन्धक (कार्मिक एवं औद्योगिक सम्बन्ध) पद पर पदोन्नत हुए हैं। बैठक में विभागीय चयन समिति सदस्य के रूप में यूपीसीएल से प्रबंध निदेशक अनिल कुमार, कुमा निदेशक (परिचालन) एमआर आर्य, निदेशक (परियोजना) अजय कुमार अग्रवाल, अधिशासी निदेशक (मा.सं.) आरजे मलिक, पिटकुल से प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी, निदेशक (परिचालन) गजेन्द्र सिंह बुदियाल एवं यूजेवीएन लि. से प्रबन्ध निदेशक संदीप सिंघल, निदेशक (परिचालन) विनय मिश्रा एवं अधिशासी निदेशक (वित्त) सुधाकर बडोनी उपस्थित थे।

Ad
To Top