उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) फैंसी नंबर की बुकिंग हुई प्रारंभ ।।

Uttarakhand city news Almora

सम्भागीय परिवहन कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा जनसामान्य महत्वपूर्ण सूचना जारी कि गई है कि जनपद में निजी वाहनों के पंजीकरण संख्या की वर्तमान श्रृंखला UK01D पूर्ण हो चुकी है। इसके उपरांत नई पंजीकरण श्रृंखला UK01E आम नागरिकों हेतु प्रारंभ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां बनेगा मीडिया सेंटर, 14 करोड़ से अधिक रुपया स्वीकृत।।

अब नए निजी वाहन क्रय करने वाले वाहन स्वामी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नई श्रृंखला UK01E में पंजीकरण संख्या अथवा ऐच्छिक/फैंसी नंबर हेतु आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा पूर्णतः ऑनलाइन उपलब्ध है, जिससे आवेदकों को सरल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नंबर आवंटन सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) जमरानी बांध का इतना काम हुआ पूरा, यूपी तक जाएगा पानी ।।

सम्भागीय परिवहन कार्यालय ने आमजन से अपील की है कि इस नई श्रृंखला के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

To Top