उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(लालकुआं) दो बार के सभासद रह चुके भाजपा उम्मीदवार प्रेमनाथ पडीत ने नामांकन किया दाखिल।।

लालकुआं -:नगर पंचायत लालकुआं में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने अपना नामांकन कर पार्टी द्वारा उन पर विश्वास जताने पर उनका आभार देता सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रेमनाथ पंडित ने भारी दलबल और समर्थकों के साथ रैली निकाली और तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(काठगोदाम) रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया विशेष अभियान, पांच वाहन लिए कब्जे में, की बड़ी कार्रवाई।।

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से कार्यकर्ता के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह नगर पंचायत लालकुआं में दो बार सभासद रह चुके हैं और वाइस चेयरमैन की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा उनकी धर्मपत्नी भी दो बार सभासद रह चुकी हैं ऐसे में अपने अनुभवों का लाभ वह लालकुआं क्षेत्र की जनता को देंगे और विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे।

Ad Ad
To Top