उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम के निर्देश के बाद जारी हुए बड़े आदेश ।।

Uttarakhand city news dehradun बड़ी खबर आ रही है आपदा के दौरान हुई क्षतिग्रस्त मार्ग पर फिर से यातायात संचालन के निर्देश जारी किए गए हैं।
देहरादून-मसूरी मार्ग पर यातायात फिर से शुरू, वैली ब्रिज निर्माण पूर्ण — सुबह 6 से रात 9 बजे तक चलेगा यातायात

देहरादून, 16 अक्टूबर 2025।
अतिवृष्टि के बाद बंद पड़ा देहरादून–मसूरी राज्य मार्ग-1 अब फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी मसूरी की संयुक्त निरीक्षण आख्या दिनांक 14 अक्टूबर 2025 तथा जिलाधिकारी देहरादून के पृष्ठांकन आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2025 की रात्रि को हुई अतिवृष्टि से मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर के समीप पुराने सेतु का एबटमेंट क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक वैली ब्रिज का निर्माण कार्य कि.मी. 18 पर पूरा कर लिया गया है। साथ ही मार्ग पर गिरे स्लिप, मलबे और बोल्डर्स को भी हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

विभाग के अनुसार, आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य जारी है, जिसमें दो दीवारें पूर्ण की जा चुकी हैं। सुरक्षा दृष्टि से शिव मंदिर के पास निर्मित वैली ब्रिज, पानी वाले बैंड से पहले निर्माणाधीन दीवार स्थल ‘झरना’, और ग्लोगी के पास पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कृष्ण कुमार मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि —

“मार्ग को सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक छोटे एवं बड़े यात्री वाहनों के आवागमन हेतु खोला जा रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।”

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।

Ad Ad
To Top