उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में कोहरे को लेकर बड़ा अलर्ट ।।

उत्तराखंड में घने कोहरे का अलर्ट, 19 से 24 दिसंबर तक प्रभावी

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 19 दिसंबर 2025 की सुबह 08:30 बजे से 24 दिसंबर 2025 की सुबह 08:30 बजे तक उत्तराखंड के मैदानी जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। इससे सड़क, रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)222 पदों पर भर्ती की तैयारी. होगा सुधार ।।

19 दिसंबर 2025 (पहला दिन)

हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना।

नैनीताल (मैदानी क्षेत्र), चंपावत, पौड़ी एवं देहरादून जिलों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में उठाया ओबीसी जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने का मुद्दा ।।

20 दिसंबर 2025 (दूसरा दिन)

हरिद्वार, उधम सिंह नगर तथा नैनीताल के मैदानी क्षेत्र, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों में एक–दो स्थानों पर घना कोहरा होने की संभावना।

21 दिसंबर 2025 (तीसरा दिन)

कोई चेतावनी जारी नहीं।

22 दिसंबर 2025 (चौथा दिन)

कोई चेतावनी जारी नहीं।

23 दिसंबर 2025 (पांचवां दिन)

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)शासन ने किए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण ।।

हरिद्वार, उधम सिंह नगर तथा नैनीताल के मैदानी क्षेत्र, चंपावत, पौड़ी एवं देहरादून जिलों में एक–दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, गति नियंत्रित रखें तथा आवश्यक होने पर यात्रा टालें।

Ad Ad
To Top