21 लाख की साइबर ठगी का खुलासा एसएसपी टिहरी के निर्देश पर राजस्थान से दो वांछित साइबर ठग गिरफ्तार।
टिहरी गढ़वाल
साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है घटनाक्रम के अनुसार वर्ष 2025 में टिहरी निवासी पपेंद्र भट्ट से लॉटरी के नाम पर करीब ₹21 लाख की साइबर ठगी की गई थी।
इस संबंध में कोतवाली टिहरी में मु0अ0सं0 11/25, धारा 318(4) BNS पंजीकृत है, जिसकी विवेचना साइबर सेल द्वारा की जा रही थी।
विवेचना के दौरान एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सुनील महावर पुत्र पप्पू राम महावर, निवासी लोटवारा, बसवा, जिला दौसा (राजस्थान) , पंकज पुत्र मुंशी, निवासी भरतपुर (राजस्थान) को तकनीकी विश्लेषण, सतत निगरानी एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर बुधवार को राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने हेतु बार-बार ठिकाने बदल रहे थे, किन्तु पुलिस टीम की लगातार दबिश एवं सुनियोजित रणनीति से गिरफ्तारी संभव हुई। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय, टिहरी में प्रस्तुत किया जाएगा।




