उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई. शिक्षा अधिकारी सहित दो गिरफ्तार।।

देहरादून: उपशिक्षा अधिकारी सहित दो आरोपी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून। सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उपशिक्षा अधिकारी/प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट एवं एक महिला को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में पंजीकृत मु0अ0सं0-7/2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत यह कार्रवाई की गई।
अभियुक्त धनवीर सिंह बिष्ट, पुत्र गिन्दू सिंह, वर्तमान में उपशिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला के पद पर तैनात हैं। वहीं दूसरी आरोपी पुष्पांजलि, पत्नी पंकज शर्मा, निवासी लेन नम्बर-5 डालनवाला देहरादून तथा संचालिका, उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल गुमानीवाला, ऋषिकेश है।
बताया गया कि दोनों आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत की राशि लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल, दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

To Top