उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (भीमताल)नगर पालिका ने जन सुविधा के लिए शुरू किया टोल फ्री नंबर।।


बड़ी खबर

भीमताल नगर पालिका ने जन सुविधा के लिए शुरू किया टोल फ्री नंबर

भीमताल।
नगर पालिका परिषद भीमताल ने स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 18005704848 जारी किया है। इस नंबर के माध्यम से नगरवासी अब पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था, प्रमाणपत्र सहित अन्य नगरपालिका सेवाओं से संबंधित जानकारी और शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 वाहनो को किया गया जब्त ।।

यह पहल सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की वर्ष 2019 में रखी गई उस मांग को पूरा करती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नगर की सीमा बढ़ने और ग्रामीण क्षेत्रों के जुड़ने के बाद नागरिकों को नगर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे समय और श्रम की बर्बादी होती है। बृजवासी ने टोल फ्री नंबर की व्यवस्था की मांग नगर पालिका और शहरी विकास विभाग के समक्ष रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड. का पोर्टल अस्थाई रूप से बंद, इस दिन तक खुलने की है संभावना ।।

नगर पालिका की ओर से चेयरमैन सीमा टम्टा, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, अधिशासी अधिकारी उदय वीर सिंह, पूर्व अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट व शहरी विकास विभाग के सहयोग से यह सुविधा शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) स्टंटबाजी पड़ी महंगी, वीडियो वायरल होने के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, (वायरल वीडियो)

पूरन बृजवासी ने इस कदम को जनहित में महत्वपूर्ण और जनता की समय की बचत करने वाला निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा और स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही भी स्पष्ट होगी।


Ad Ad
To Top