उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) चार धाम यात्रा से पहले हेली सेवाओं के नाम पर फर्जी बाड़ा, एसटीएफ हुई सतर्क।।

Uttarakhand city news dehradun
राज्य स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड एवं Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C), नई दिल्ली की संयुक्त टीम द्वारा Pawan Hans Limited से संबंधित हेली सेवा (Heli Service) बुकिंग के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक Google Meet के माध्यम से की l
बैठक के दौरान यह पाया गया कि आगामी Char Dham Yatra (विशेषकर केदारनाथ यात्रा) के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta (Facebook) पर पवन हंस कंपनी के नाम से फर्जी अकाउंट एवं पेज बनाकर आम जनता को हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस प्रकार के साइबर फ्रॉड का संचालन मुख्यतः बिहार राज्य से किया जा रहा है। अपराधी फर्जी वेबसाइट, मोबाइल नंबर एवं सोशल मीडिया पेज के माध्यम से लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
बैठक में निम्न निर्णय लिए गए:

  • ऐसे फर्जी अकाउंट एवं पेज को तत्काल चिन्हित कर ब्लॉक/टेकडाउन कराया जाएगा।
  • संबंधित प्लेटफॉर्म (Meta) के साथ समन्वय स्थापित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • संदिग्ध मोबाइल नंबर एवं बैंक खातों की निगरानी एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
  • आम जनता को जागरूक करने हेतु व्यापक साइबर अवेयरनेस अभियान चलाया जाएगा।
    जनहित में अपील:
    सभी श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपेक्षा है कि केदारनाथ/चारधाम यात्रा हेतु हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट/प्रमाणित माध्यम से ही करें।
    चारधाम यात्रा पंजीकरण (Registration) हेतु WhatsApp नंबर 8394833833 अधिकृत माध्यम के रूप में उपलब्ध है, जिसका उपयोग आधिकारिक जानकारी के लिए करें, उक्त नम्बर पर WhatsApp पर यात्रा लिखने पर चारधाम यात्रा पंजीकरण संबंधी प्रमाणिक वेबसाइट आदि ऑनलाईन सहायता प्राप्त होगी।।
    किसी भी अनजान लिंक, सोशल मीडिया पेज या मोबाइल नंबर के माध्यम से भुगतान न करें।
    यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का संदेह हो, तो तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 या National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें।
To Top