
Uttarakhand city news.com। रामनगर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, एक घायल
रामनगर। शुक्रवार की देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को ट्रक यूनियन के सामने दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। गूलरघटी निवासी सिकंदर की गर्लफ्रेंड को अविनाश उर्फ चुई निवासी लूटाबढ़ फोन करके परेशान कर रहा था। इसको लेकर सिकंदर और अविनाश में काफी दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात 11 बजे के आसपास ट्रक यूनियन के सामने दोनों गुट आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अविनाश गुट के 23 वर्षीय मोहम्मद सारिम पुत्र अशरफ अली निवासी बेड़ाझाल की मौत हो गई।
मृतक के सीने पर नुकीले वस्तु से हमला करने के निशान है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
