उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) आयुष का अंदर 14 क्रिकेट टीम में हुआ चयन,

Uttarakhand city news dehradun आयुष का अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन, में आयुष का कहना है कि वह क्रिकेट के हर फॉर्मेट मैं खेलने की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

नई टिहरी, भिलंगना ब्लॉक के रगड़ी गांव निवासी खिलाड़ी आयुष जोशी का उत्तराखंड क्रिकेट टीम अंडर-14 टीम में हुआ है। उनके चयन पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

आयुष के पिता सचिन जोशी ने बताया कि वर्तमान में आयुष ढालवाला नरेंद्रनगर में प्रैक्टिस करते हैं। वह बीते कई सालों से क्रिकेट में लग्न और मन लगाकर मेहनत कर रहे हैं। बताया कि वह नार्थ जोन टूर्नामेंट जो उत्तराखंड में आयोजित किया गया है। उसमें शिरकत करेंगे। इस टूर्नामेंट में मेजबान उत्तराखंड

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

सहित उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और विदर्भ की टीमें हिस्सा लेंगी। आयुष ऑलराउंडर है। वह लेफ्ट आर्म स्पिनर और लेफ्ट हैंड बैट्समैन हैं। उनका लक्ष्य राज्य के सभी क्रिकेट फॉर्मेट को खेलकर रणजी, आईपीएल और भारत के लिए चयन होकर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

आयुष के चयन पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत प्रशासक सोना सजवाण, ब्लॉक प्रशासक बसुमति घणाता, नगर पंचायत घनसाली के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, चमियाला गोविंद सिंह राणा, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद रतूड़ी, चंद्रशेखर पैन्यूली, विमल पैन्यूली, नवीन रतूड़ी, रोशन रतूड़ी आदि ने खुशी जताई है।

Ad Ad
To Top