उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तरकाशी) सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण ।।

Uttarakhand city news Uttarkashi मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाइवे पर सिलाई बैंड में अतिवृष्टि से आई आपदा सहित ओजारी और स्यानचट्टी क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया

जनपद के बड़कोट तहसील में यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड के समीप स्यान चट्टी क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न आपदा की स्थिति से क्षति का आंकलन करने के लिये मुख्यमंत्री ने रविवार को हवाई निरीक्षण किया तथा इसके साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के आसपास की स्तिथि का भी जायजा किया ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) बनभूलपुरा घटनाक्रम,फिर बनेगा हल्द्वानी जीरो जोन. डायवर्जेंट प्लान लागू ।।

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों का गहन अवलोकन किया और स्थिति की गंभीरता का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों, पुलों, कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों को हुए नुकसान का विस्तृत अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नई दिल्ली) लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू — सांसद अजय भट्ट

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा की जाएगी। राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है।सरकार द्वारा राहत कार्यों में तेजी व प्रभावशीलता लाई गई है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद मिल सके।”

मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में लगे सभी विभागों, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विस्थापित परिवारों के लिए पर्याप्त आश्रय, भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)डीएम का जनता दरबार. चेहरे पर खुशियां लेकर लौटे फरियादी ।।

इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top