उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों. सहायिकाओं को नियुक्त पत्र वितरित।।

Uttrakhand city news uttarkashi

आज विकास भवन परिसर में बाल विकास विभाग के अंन्तर्गत डुण्डा एवं भटवाड़ी विकासखंड से 13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने नियुक्ति पत्र वितरित किये l

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि बाल पोषण,टीकाकरण,प्रसव सम्बंधित सेवा ,स्वास्थ्य पोषण व शिक्षा आदि कार्य आपकी जिम्मेदारी का मुख्य उद्देश्य है l अतः अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें l मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी कार्यकत्रियों/ सहायिकाओं को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि दिये गये दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन हो, इस और प्रथामिकता के आधार पर कार्य करें l

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) पिता को नहीं दिया भरण पोषण, डीएम ने पुत्र की काटी आरसी ।।

इस अवसर पर बाल विकास द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद के विभिन्न ब्लाॅकों में 66 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र डीपीओ आईडी में ऑनलाइन किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

नियुक्ति पत्र वितरण में जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट सहित आदि उपस्थित रहे l

Ad Ad
To Top