उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) नदी में गिरी महिला,चला रेस्क्यू अभियान. अस्पताल में भर्ती।।

जनपद उत्तरकाशी: मणिकर्णिका घाट के पास नदी में गिरी महिला को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल

गुरुवार को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि मणिकर्णिका घाट के पास एक महिला नदी में गिर गयी है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) गोरखपुर से पहुंचे महाप्रबंधक रेलवे, किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त महिला (रेखा, उम्र 32 वर्ष, हाल निवासी कोटियाल गांव लदाडी उत्तरकाशी) को मूर्छित अवस्था में नदी से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया व जिला पुलिस की सहायता से अग्रिम उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

Ad Ad
To Top