Uttarakhand city news
यहां चार अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक
नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सुश्री नितिका खण्डेलवाल ने समय पर ATR (Action Taken Report) उपलब्ध न कराने पर चार अधिकारियों के नवंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।
जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है:
जगदीश खाती, अधिशासी अभियंता, लोनिवि चंबा
धीरेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि कीर्तिनगर
विशाल सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग
रोहित कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत गजा
जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक समाचारों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन निर्धारित समयावधि में ATR प्रस्तुत न करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
डीएम ने स्पष्ट करते हुए कहा कि: जनहित से जुड़ी शिकायतों एवं समाचारों पर त्वरित प्रतिक्रिया और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश जारी किए हैं।




