उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) लालकुआं में संगीतमय भव्य राम कथा का आयोजन, आचार्य डॉ. पंकज मिश्र करेंगे प्रवचन ।।

लालकुआं में संगीतमय भव्य राम कथा का आयोजन, आचार्य डॉ. पंकज मिश्र करेंगे प्रवचन
18 से 26 दिसंबर तक भोला मंदिर के सामने जाल में 25 एकड़ रोड पर आयोजित किया जाएगा ।

लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में धर्म एवं संस्कृति के संवर्धन को समर्पित संगीतमय भव्य राम कथा समारोह का आयोजन आगामी 18 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता आचार्य डॉ. पंकज मिश्र ‘मयंक’ द्वारा किया जाएगा।
राधे राधे सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया है कि इस आयोजन को लेकर बृहद स्तर से तैयारियां प्रारंभ हो गई है. तथा समिति के कार्यकर्ता तन मन धन से इस आयोजन को सफल बनाने में जुट गए हैं कलश यात्रा के आयोजन के साथ इस भव्य आयोजन का शुभारंभ 18 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा ।।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

कथा कार्यक्रम का आयोजन 25 एकड़ रोड स्थित भोला मंदिर परिसर के सामने जाल में किया जा रहा है। यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और संस्कृति से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, धर्म और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कुंभ की तैयारी प्रारंभ. सीएम ने अधिकारियों को दी डेट लाइन।।

आयोजकों ने बताया कि संगीतमय राम कथा के दौरान भजन संध्या, भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुतियां एवं आध्यात्मिक संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि परिवार सहित कथा श्रवण कर धार्मिक लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad Ad
To Top