उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) दिनदहाड़े बार में फायरिंग आरोपी गिरफ्तार।।


दमुवाढ़ूंगा होटल व बार क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत — फायरिंग की घटना के आरोपी को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देशन में की गई त्वरित कार्रवाई

दमुवाढ़ूंगा–काठगोदाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सफल खुलासा कर दिया है। होटल और बार ज़ोन में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

घटना के अनुसार, 9 नवम्बर की रात दमुवाढूंगा स्थित कोहली बार में दो अज्ञात व्यक्तियों ने कर्मचारियों पर जानलेवा फायर किया था। बार मालिक कृष्ण राम कोहली द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 146/25, धारा 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

पुलिस की फास्ट एक्शन टीम सक्रिय

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल स्पेशल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी नितिन लोहनी और थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने होटल–बार एरिया में लगातार गश्त बढ़ाई और सुरागरसी करते हुए मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़)सीएम धामी पहुंचे खटीमा. मृतक मलकीत सिंह राणा के परिजनो से की मुलाकात ।

गुरुवार 14 नवम्बर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रकसिया नाला, दमुवाढ़ूंगा से आरोपी वीरेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ विप्पू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया गया। आरोपी पर धारा 109(1) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दूसरे संदिग्ध की तलाश जारी है।


Ad Ad
To Top