उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

Uttarakhand city news

उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी श्री नवनीत सिंह का स्पष्ट संदेश–कुख्यात वाल्मिकी गैंग को जड़ तक करेंगे नेस्तनाबूत।

मनीष बॉलर मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा घटना में संलिप्त 01 ओर अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अभियुक्त द्वारा फर्जी पावर ऑफ अटार्नी में फर्जी आधार कार्ड लगाकर की गयी थी फर्जी गवाही।
एसटीएफ SSP श्री नवनीत सिंह ने जारी की चेतावनी–अपराधियों से सांठ–गांठ रखने वालों को किसी भी सूरत बख्शेगी नहीं एसटीएफ।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के द्वारा उत्तराखंड पुलिस का पदभार संभालते ही इनामी एवं वांछित अपराधियों के साथ-साथ संगठित गिरोह के अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के अपने इरादे स्पष्ट कर दिए गए थे जिसके अंतर्गत कुख्यात गैगस्टरों एवं सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध कार्यावाही हेतु व्यापक कार्ययोजना बना कर कड़ी कार्यवाही करने के स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुक्रम में एस0टी0एफ द्वारा भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रवीण वाल्मीकि गैंग के सम्बन्ध में पिछले माह में प्राप्त गोपनीय सूचना और प्रार्थना पत्र के आधार पर एस0टी0एफ ने जांच करने के पश्चात दिनांक 27-08-2025 को एस0टी0एफ0 की ओर से थाना गंगनहर पर मु0अ0सं0 415/25 धारा 120 बी,420,467,468,471 भा0द0वि0 एवं 111, 351, 352 बीएनएस का अभियोग कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मिकी उसका भतीजा मनीष बाँलर, पंकज अष्ठवाल आदि 06 लोंगो के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। इस प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा मामले की विवेचना एसटीएफ को सुपुर्द की गयी। जिसके पश्चात इस प्रकरण में पहली बार वाल्मिकी गैंग के 02 सदस्यों मनीष बाँलर और पंकज अष्ठवाल निवासीगण ग्राम सुनेहरा थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार को थाना गंगनहर क्षेत्र में दबीश मारकर गिरफ्तार किय़ा गय़ा । मनीष बाँलर एवं पंकज अष्टवाल से पूछताछ में जमीन की विक्रय करने वाली फर्जी रेखा व संलिप्त सदस्यों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिस पर फर्जी रेखा बनी महिला निर्देश पत्नी कुलदीप सिंह निवासी ज्वालपुर हरिद्वार की भी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तारी की जा चुकी है। अब इस प्रकरण में आकाश सक्सेना पुत्र विनय सक्सेना निवासी श्यामनगर रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार कर ज़ेल भेजा गया।
दर्ज प्रकरण का विवरण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा इस मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि रुड़की क्षेत्र के ग्राम सुनेहरा के रहने वाले श्याम बिहारी की वर्ष 2014 में मृत्यु हो गई थी जिसकी करोड़ो रुपए की बेशकीमती संपत्ति ग्राम सुनेहरा क्षेत्र में स्थित है श्याम बिहारी की मृत्यु के पश्चात इस संपत्ति की देखभाल उसका छोटा भाई कृष्ण गोपाल कर रहा था वर्ष 2018 में प्रवीण वाल्मीकि गैंग द्वारा इस संपत्ति को कब्जा करने की नियत से कृष्ण गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके पश्चात इस संपत्ति की देखभाल श्याम बिहारी की पत्नी रेखा द्वारा की जाने लगी तो प्रवीण वाल्मीकि द्वारा रेखा को धमकाकर संपत्ति अपने नाम पर करने के लिए दबाव बनाया गया परंतु वह नहीं मानी तो उसके भाई सुभाष पर वर्ष 2019 में अपने भतीजे मनीष बॉलर व उसके साथियों के साथ गोली चलवायी गई, जिसमें धारा 307 भा0द0वि0 का मुकदमा थाना गंगानगर पर पंजीकृत कराया गया । इन दोनों घटनाओं से रेखा का परिवार डर गया और वह रुड़की क्षेत्र छोड़कर कहीं अज्ञात स्थान पर छिप कर रहने लगे । इसके बाद रेखा व कृष्ण गोपाल की संपत्ति को प्रवीण वाल्मिकी व उसके सदस्यों द्वारा फर्जी रेखा व कृषण गोपाल की पत्नी स्नेहलता बनाकर फर्जी पाँवर अटार्नी तैयार की गई तथा इन सम्पत्तयों को आगे बेचा गया इस काम में मनीष बाँलर का सहयोगी पंकज अष्टवाल था जिसने रेखा की फर्जी पावर अटार्नी अपने नाम करवाकर करोंड़ो मूल्य की सम्पत्ति को खुर्द बुर्द कर आगे बेचा । प्रवीण वाल्मीकि गैंग का इतना भय था कि इस परिवार ने अपनी जान माल की रक्षा के लिए किसी से कोई भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई।
अब इस प्रकरण में पुलिस महानिरीक्षक, एस.टी.एफ. डॉ0 नीलेश आनन्द भरणे के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ श्री आर0बी0 चमोला के निकट पर्यवेक्षण एसटीएफ की टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये एक अन्य अभियुक्त विजय कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गंगनहर, रूड़की जनपद हरिद्वार को दिनांकः 06.02.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार वांछित ईनामी अभियुक्त आकाश सक्सेना जिससे अभियुक्त की अच्छी दोस्ती थी, जिसके कहने पर वह पूर्व में मनीष बॉलर, अंकित, राजकुमार, मोनिका व पकंज अस्टवाल से मिला था और पैंसो के लालच में आकर रूड़की क्षेत्रान्तर्गत जमीनो की अवैध खरीद-फरोख्त में पंकज अस्टवाल को की गयी फर्जी पॉवर आफ अर्टानी में सुमित कुमार की जगह फर्जी आई.डी. (आधार कार्ड) व अपनी फोटो लगाकर विजय कुमार द्वारा फर्जी गवाही की गयी । उक्त अभियोग में अब तक घटना में संलिप्त कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

गिरप्तार किये गये अभियुक्त का नाम पता-

  1. विजय कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गंगनहर , रूड़की जनपद हरिद्वार एस0टी0एफ0 टीम-
    • टीम प्रभारी निरीक्षक अबुल कलाम
    • उ0नि0 विद्यादत्त जोशी
    • हे.का. देवेन्द्र मंमगाई
    • हे0का0 बृजेन्द्र चौहान
    • हे.का. संजय कुमार
    • हे.का. अर्जुन सिंह रावत
    • कान्स. मोहन असवाल
    • कान्स. अनिल पंवार
Ad Ad
To Top