उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार.ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित lll

Uttarakhand city news

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु 31 जुलाई 2025 तक करें ऑनलाइन नामांकन

Champawat

भारत की एकता, अखंडता को सुदृढ़ करने में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने हेतु भारत सरकार द्वारा प्रदत्त “सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार” के लिए 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।

जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदान किया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और आपसी समरसता को सशक्त करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। यह पुरस्कार न केवल उनके कार्यों को मान्यता देता है, बल्कि देशवासियों को भी एकजुट भारत के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, और इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं www.awards.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

जिलाधिकारी श्री पांडे ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति या संस्था है, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त करने हेतु उल्लेखनीय कार्य किया है, तो वे उनका नामांकन अवश्य करें।

Ad Ad
To Top