उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) प्रेस क्लब हल्द्वानी की 36वीं प्रस्तुति: 2 मार्च को होगा होली मिलन समारोह।।

प्रेस क्लब हल्द्वानी की 36वीं प्रस्तुति: 2 मार्च को होगा होली मिलन समारोह
हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी द्वारा 36वीं प्रस्तुति के रूप में होली मिलन समारोह का आयोजन 2 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 03 बजे से सायं 06 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन रुद्राक्ष बैंकट हॉल, नवाबी रोड, हल्द्वानी (नैनीताल) में किया जाएगा। समारोह में शहर के पत्रकार, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की तिथि की घोषित ।।


समारोह के निवेदक कैलाश जोशी, तारा चन्द्र गुरुरानी, इस्लाम हुसैन, भगवान सिंह गंगोला एवं साकेत अग्रवाल हैं।
मुख्य संरक्षक मंडल में संजय तलवार, दिनेश जोशी एवं रवि दुर्गापाल शामिल हैं। संरक्षक के रूप में अजय चौहान अपनी भूमिका निभा रहे हैं। अध्यक्ष अरविंद मलिक तथा कार्यकारी अध्यक्ष अनुराग वर्मा हैं। महामंत्री सुनील तलवाड़, कोषाध्यक्ष मो. हसनैन एवं महिला उपाध्यक्ष सुश्री नीरू भल्ला हैं।
इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षक मंडल में देवकृष्ण कोठारी, सुशील शर्मा, अनुपम गुप्ता, मनोज पांडे, कमल जोशी, गिरीश जोशी, मनोज तलवाड़, सलीम खान, प्रवीण चोपड़ा, गिरीश गोस्वामी, गौरव गुप्ता, दीपक भंडारी, शाहबेज खान, फरहत रऊफ, आशुतोष कोकिला, दलिप गाड़िया, गोपाल जोशी, किरन हसनैन, जया जोशी, सरोज आनंद जोशी (सीए), बबलू (सागर) सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण सक्रिय रूप से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
इस आयोजन को लेकर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया है। समारोह में होली के पारंपरिक गीत-संगीत, रंग-गुलाल और आपसी सौहार्द का विशेष आकर्षण रहेगा।

Ad
To Top