उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) बेतालघाट फायरिंग मामला, चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई।।

देहरादून। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख एवं उप प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग को मिले प्रेक्षक की रिपोर्ट (14 अगस्त 2025) के आधार पर नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र पंचायत चुनाव के दौरान हुई फायरिंग को गंभीरता से लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

घटना की पृष्ठभूमि को देखते हुए भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन को भेजी गई है। वहीं, बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

संयुक्त सचिव कमलेश मेहता की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक समझी गई।

Ad Ad
To Top