उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(हल्द्वानी)खनन समिति की बैठक में बड़े निर्णय,नदियों से ओवरलोडिंग पर रहेगी इस तरह से रोक।।

, हल्द्वानी,

जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिला खनन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। अवैध खनन की रोकथाम के लिए तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स समिति को जिलाधिकारी ने माह में कम से कम दो बार संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवैध खनन की माप में टास्क फोर्स की रिपोर्ट में आ रही कमियों को देखते हुए खान अधिकारी को एक एसओपी ज़ारी करने को कहा जिससे सम्बन्धित अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करने में आसानी व नियमों का पालन भी किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  (मौसम अपडेट) 3 घंटे की मौसम चेतावनी,यहां डीएम ने सभी अधिकारियों को जारी किए बड़े निर्देश ।।

बैठक में वाहनों की भार वहन क्षमता निर्धारित करने के सम्बन्ध में समिति द्वारा सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति लॉक प्रणाली चालू रहेगी जिससे ओवरलोडिंग पर नियंत्रण बना रहे तथा वन विकास निगम व खान अधिकारी को कोसी-दाबका नदी के संयुक्त सर्वे के लिए 15 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई। वन विकास निगम ने बताया कि 22 सितम्बर से वाहनों के पंजीकरण व सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (धर्म नगरी में अधर्म) अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।।

बैठक में एस एस पी पी एन मीणा, अपरजिलाधिकारी पीआर चौहान, उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, रामनगर राहुल शाह, कालाढूंगी रेखा कोहली, हल्द्वानी परितोष वर्मा, एआरटीओ रश्मि भट्ट, संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Ad
To Top