उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में अपराधी तत्वों के हौसले बुलंद है हालात ऐसे हैं कि अब बाहरी प्रदेशों से आकर राज्य में अपराधिक घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में तब देखने को मिला जब तमिलनाडु से उत्तराखंड आए पर्यटक को आंध्र प्रदेश के दो महिला और दो पुरुषों ने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनके बैग से नगदी और अन्य सामान पार कर दिया बीते रोज 24 मई को हुई इस घटना में शामिल 4 लोगों को जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उनके कब्जे से नकदी के अलावा 10 लाख रुपए के मोबाइल फोन भी बरामद हुए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन रोड तिरुमल नगर ग्रेटर चेन्नई निवासी विनय गमोरियां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह 12018 शताब्दी एक्सप्रेस के कोच संख्या c5 में यात्रा हेतु चढ़ने लगा तभी अलग-अलग बैंग से 25 हजार 10 हजार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए हैं।
जिस पर जीआरपी हरिद्वार ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी तथा जीआरपी के थाना अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित कर इसकी विवेचना उप निरीक्षक विनोद कुमार को सुपुर्द की गई जिसके बाद रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर लगे सीसीटीवी फुटेज जब चेक किए गए तो वहां चौकाने वाले दृश्य दिखाई दिए जिस पर तुरंत शताब्दी एक्सप्रेस के ट्रेन एस्कॉर्ट तथा जीआरपी नई दिल्ली को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए रेलवे स्टेशन नई दिल्ली पर जीआरपी नई दिल्ली व आरपीएफ एस्कॉर्ट कर्मियों की सहायता से चार अभियुक्तों को संयुक्त टीम ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम तरुण अनिल पुत्र आय्याराव निवासी आरके पुरम वन टाउन डिस्ट्रिक्ट प्रकासम आंध्र प्रदेश तथा महेश बाबू पुत्र आदि नारायण निवासी अय्यप्पा मंदिर थाना मंगलगिरी जिला गुटूर आंध्रप्रदेश के अलावा महेश बाबू की पत्नी निवासी अय्यप्पा मंदिर थाना मंगलागिरी जिला गुंटुर आंध्र प्रदेश तथा मंगम्मा पत्नी आदि नारायण निवासी नियर अय्यप्पा मंदिर थाना मंगलागिरी जिला गुट्टूर आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से ₹35000 नगद बरामद हुए इसके अलावा पुलिस ने उनके कब्जे से 42 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों की जिनकी कीमत करीब दस लाख रूपए आंकी गई है तथा 22910 रुपए नगद तथा एक पीली धातु की चेन व तीन जोड़ी पाजेब विभिन्न स्थानों से चोरी किए जाना भी कबूल किया है। पकड़े गए आरोपियों को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया पुलिस टीम में निरीक्षक डीएस चौहान प्रभारी आरपीएफ पोस्ट हरिद्वार उप निरीक्षक मुकेश राव थाना अध्यक्ष अनुज सिंह जीआरपी कांस्टेबल मुकेश बाबरे सुंदर राणा तथा हेड कांस्टेबल दिनेशचंद्र नई दिल्ली जीआरपी के शामिल थे।
हरिद्वार न्यूज़




