उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग उत्तराखंडपेड़ों पर साइन बोर्ड लगाकर प्रचार करना पड़ेगा भारी वन विभाग अब मुकदमा करेगा दर्ज

वृक्षों के ऊपर कील से बोर्ड लगाकर अपने प्रचार का साधन बना रहे लोगों के लिए मतलब की खबर है अब वन विभाग ऐसे प्रचार करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज में नयागांव बीट अंतर्गत नयागांव से बोर पुल तक मुख्य मोटर मार्ग के किनारे कई कंपनियों ने प्रचार के उद्देश्य से आरक्षित वन क्षेत्रों में हरे पेड़ों पर अपने साइनबोर्ड लोहे की कीलें से ठोक कर लगाने को गंभीरता से लेते हुए प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार ने वन कर्मियों को उक्त बोर्डों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। जिस पर कालाढूंगी के वन क्षेत्राधिकारी मुकेश जोशी ने वन कर्मियों के साथ मौके पर जाकर सभी बोर्डों को हटवाया साथ ही संबंधित कंपनियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम,1927 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है। रामनगर न्यूज़

Ad Ad
To Top