उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:मौसम अपडेट (देहरादून) पल-पल बदल रहा है मौसम का मिजाज.6 मई तक बरसात. आंधी और बर्फबारी.

देहरादून-: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी भी तल्ख बना हुआ है लगातार हो रही बरसात और बर्फबारी ओलावृष्टि से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वही एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है इस महीने 5 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 2 और 5 अप्रैल को राज्य के

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, अहम फैसलों पर लगा सकती है मुहर ।।

उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग. चमोली. बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और अगले दो-तीन दिनों के दौरान इसका प्रभाव देखा जा सकता है साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली ओलावृष्टि और झक्कड़ या झोंकेदार हवाएं चलने से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो सकता है इस दौरान बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोग और मवेशी घायल हो सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि ओलावृष्टि गर्जन और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए बेहद सतर्कता बरतें उन्होंने राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों को भी सलाह दी है कि अगले दो-तीन दिन बर्फबारी से मौसम और बिगड़ सकता है इस बीच मौसम विभाग ने 2 मई से राज्य के जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बर्फबारी तथा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना 6 मई तक जारी की है तथा आने वाले समय में वर्षा में मामूली वृद्धि भी हो सकती है ।।

Ad Ad
To Top