देहरादून-: उत्तराखंड में बदल रहे मौसम के मिजाज के बीच एक बार फिर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. टिहरी. बागेश्वर. एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि इस दौरान इन जनपदों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है इस बीच मौसम विभाग ने अभी तक नैनीताल में 26.5 ज्यूलीकोट में 15 .भीमताल में 9.5 रामनगर में 7.5 एवं सल्ट में 6 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।

इस दौरान मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी करते हुए 27 और 29 तथा 30 मई को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा झौकेदार हवाए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने 30 मई को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कई कई गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं झौकेदार हवाएं चलने की बात कही है मौसम विभाग का कहना है कि गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने से नुकसान होने की संभावना है इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्र में इन दिनों हल्की से मध्यम बरसात होने की भी संभावनाएं बनती हुई दिख रही है।




