काठगोदाम
कुमायूँ का हृदय स्थली यदि काठगोदाम को कहा जाए तो गलत नहीं होगा यही कारण है कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अपने हृदय में काठगोदाम रेलवे स्टेशन की मनमोहक छवि को सहेज कर यात्रा के साथ अपने गंतव्य को जाते हैं बरबस लोगों को अपनी और आकर्षित करने वाला काठगोदाम रेलवे स्टेशन एक बार फिर सुर्खियों में है 66 वें रेल सप्ताह समारोह- के दौरान पूर्व उत्तर रेलवे के इस खूबसूरत रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन एवं सर्वोत्तम स्चच्छ स्टेशन से पुरस्कृत किया गया है।
66वें रेलवे सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी इज्जतनगर मंडल के 03 अधिकारी एवं 10 कर्मचारियों को गोरखपुर में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के प्रेक्षाग्रह में 29 अक्टूबर, 2021 को आयोजित भव्य समारोह में विशिष्ट रेल पदक, प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित करेगें। समारोह में इज्जतनगर मंडल को पूर्वोत्तर रेलवे पर सर्वाधिक 07 अन्तर्मण्डलीय कार्यकुशलता शील्डें यथा परिचालन, संरक्षा, सिगनल एवं दूरसंचार, विद्युत, सुरक्षा, कार्मिक तथा राजभाषा प्रदान की जाएगीं। ये शील्डें मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत महाप्रबंधक से प्राप्त करेंगे।
इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर रेलवे में इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन एवं सर्वोत्तम स्चच्छ स्टेशन ट्राफी (’ए-1’ एवं ’ए’ श्रेणी) का पुरस्कार दिया जाएगा तथा इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को स्वच्छता वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड दी जाएगी।




