टिहरी – उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं मजा मामले में ब्यासी से एक किमी दूर खाई में वाहन आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू एक्यू अभियान चलाकर खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को थाना ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी से एक किलोमीटर आगे एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। जिस पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी हिमांशु नेगी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया कि उक्त वाहन ट्रक था जिसमें 02 लोग सवार थे, ब्यासी से एक किमी दूर वाहन के अनियंत्रित होने पर वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे से 01 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। व ड्राईवर अपना वाहन छोड़कर भाग गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई व उक्त व्यक्ति को रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकाला और उपचार हेतु 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उस युवक की हालत गंभीर बताई जाती है। इतना किस तरह से हुई इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




