उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड)मौसम अपडेट.तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी.इन जनपदों में है आज सोमवार का अवकाश ।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देहरादून तथा पौड़ी जनपदों में रेड अलर्ट जारी किया है जिसके तहत इन दोनों जनपदों में कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने मध्य रात्रि 3:00 से सुबह 6:00 तक जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान में संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के कारण सड़क राजमार्ग में अवरोध तथा कटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा निचले इलाकों में जलभराव भी हो सकता है इसकी गंभीरता को देखते हुए छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले तथा बस्तियों में रहने वाले लोगों को सावधान होने की जरूरत है तथा भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गर्जन आकाशीय बिजली गिरने उससे भी सतर्क रहने की जरूरत है इसके अलावा हरिद्वार.टीहरी. अल्मोड़ा. नैनीताल. उधमसिंह नगर. बागेश्वर. रुद्रप्रयाग तथा चमोली. जनपद में भी ऑरेंज अलर्ट के साथ कहीं कहीं गरज चमक के साथ भारी वर्षा की तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है इस बीच मौसम विभाग ने सबसे अधिक बरसात नीलकंठ में 258 मिलीमीटर रायवाला में 155 चलथी में 154 लीती 1,45 सहस्त्रधारा में 142, बस्तियां 136 यम्केश्वर लैंसडाउन में119, डंगोली में 112 रानी चोरी में 110 जौलीग्रांट 197 कलताल में 94,5 टनकपुर में 92.5 मसूरी में 82.5 चंपावत में 80. 5 कोटद्वार में 78 लोहाघाट में 76.5 कांड में 71 बाजपुर में 71 डीडीहाट में 71 बैरीनाग में 66. जौलजीबी 70.5 सॉन्ग में 69 मिली मीटर बरसात रिकार्ड की है।
उधर भरी बरसात को देखते हुए राज्य में तीन जनपदों में जिला प्रशासन ने सोमवार को अवकाश घोषित किया है
भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा दिनांक 13- 8 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त विश्व 23 को उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल मंडल के जनपदों में कई कई भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है जिसको देखते हुए जिला अधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गढ़वाल ने छात्र छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 14 अगस्त दिन सोमवार को जनपद के समस्त शासकीय अर्ध शासकीय एवं निजी विद्यालयों कक्षा 1 से लेकर 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है पौड़ी गढ़वाल न्यूज़

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना पडा भारी, 22 व्यक्तियों को मौके से पकड़ा।।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 एवं 14 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 14.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(काठगोदाम) रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया विशेष अभियान, पांच वाहन लिए कब्जे में, की बड़ी कार्रवाई।।

उधर देहरादून में भी भारी बरसात को देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार को एकदिवसीय छुट्टी के आदेश दिए हैं अतएव, जनपद समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 14.08.2023 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)उत्तराखंड की इन ट्रेनों का महत्वपूर्ण स्टेशन पर मिला नया स्टॉपेज।

चम्पावत
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छात्र, छात्राओं व नोनिहालो की सुरक्षा के मध्यनजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष,आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत नवनीत पांडेय ने सोमवार 14 अगस्त 2023 को जनपद के शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Ad Ad
To Top