उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड)मौसम अपडेट-: मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने वीडियो जारी कर मौसम की दी जानकारी. चार दिन आंधी.तूफान. बिजली गिरने और तेज बरसात की संभावना ।।

देहरादून-: मैदानी क्षेत्र में जहां गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है वही अभी बरसात और तेज झोकेदार हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना दिखाई दे रही है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि अगले 4 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा 3 जून तक ओलावृष्टि आंधी और तूफान बिजली गिरने की

संभावना से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है चारधाम यात्रा को लेकर के भी अलर्ट जारी किया गया है तथा भेड़ पशुपालक आदि भी इन 4 दिनों में बेहद सतर्कता बरतें श्री सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी बात पर्वतीय क्षेत्र में लगातार बरसात और ऊच्च हिमालई क्षेत्र में बर्फबारी के बीच 30 मई को ऑरेंज अलर्ट के साथ राज्य के गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने ओलावृष्टि तथा 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक तेज हवाएं चलने की संभावना बनती दिख रही है वही यलो वाॅच के रूप में कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने ओलावृष्टि होने तथा झोकेदार हवाये 40 से 50 किलोमीटर तक चलने की संभावना है मौसम विभाग ने 31 मई को गढ़वाल मंडल के जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने तथा 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ कुमाऊँ मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली तथा 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के की संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि 1 और 2 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा 80 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने तथा 80 किलोमीटर की रफ्तार से चलने को गंभीर मानते मौसम वैज्ञानिक ने चार धाम यात्रा के दौरान तथा पर्वती क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों को सतर्कता बरतने एवं खुले में ना रहने की अपील की है।

Ad
To Top