अल्मोड़ा

बिग ब्रेकिंग-: (उत्तराखंड) जंगल में लगाया था जंगली जानवर के शिकार को फंदा. अब उसी फंदे में फंस गया शिकारी.वन विभाग की एसओजी ने किया गिरफ्तार ।।

रामनगर-: जंगली जानवर के शिकार को लेकर लगाए गए फंदे में फसे गुलदार को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की तलाश तेज करते हुए आज उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर वन प्रभाग कुंदन कुमार ने बताया कि बीते 16 मार्च को कोटा रेंज के ओखल ढुंगा गांव में क्लच वायर में एक गुलदार फस गया था। जिसका वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू कर उसको रेस्क्यू सेंटर रानीबाग में इलाज के लिए भेजा। वन विभाग की जांच पड़ताल में इस घटना में शामिल ओखलढूंगा निवासी गंगा सिंह पुत्र अनूप सिंह का नाम सामने आया । पूछताछ में उक्त आरोपी ने अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर राजस्व भूमि पर क्लच वायर का फंदा बनाकर जंगली जानवरों का अवैध शिकार करने हेतु लगाया था। इस पर वन विभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी के नेतृत्व में गंगा सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी ओखल ढुंगा के घर की तलाशी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री राजेंद्र सिंह एवम आरोपी गंगा सिंह की मौजूदगी में ली गई ।तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे से एक क्लच वायर बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा कबूल किया गया की जंगली जानवरों के शिकार हेतु उसने ये फंदा लगाया था और उसमे गुलदार फंस गया उसको उसके अपराध का बोध कराते हुए उसको गिरफ्तार विभाग की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
वन विभाग की टीम में सुंदर सिंह वन दरोगा, विमल चौधरी वन आरक्षी,सरिता,पूजा, विनोद शर्मा,(एस ओ जी) अनिल कुमार भडोला उप राजिक, जगदीश पांडे वन दरोगा, गौरव पथ वन आरक्षी,एवम भगवती प्रसाद वन आरक्षी मौजूद थे।

Ad Ad
To Top