उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:(उत्तराखंड) चार IAS अधिकारियों के दायित्व में बड़ा फेरबदल, पढ़ें किसको क्या मिला ।।

देहरादून
उत्तराखंड शासन ने शासन के 4 आईएएस अधिकारियों के पदभार में बड़ा फेरबदल किया है जिसके तहत आईएएस राधिका झा को विद्यालय शिक्षा , औद्योगिक विकास और उद्योग के पदभार से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में सचिव अरविंद कुमार ह्यांकी ने आदेश भी जारी कर दिए हैं

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) मीडिया सेंटर में डॉक्टरों ने पकड़ी पत्रकारों की नब्ज, 100 से अधिक पत्रकारों की हुई स्वास्थ्य जांच ।।

आईएएस राधिका झा को सचिव, विद्यालय शिक्षा, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के पदभार से अवमुक्त कर दिया है। आईएएस अमित सिंह नेगी को सचिव चिकित्सा शिक्षा के पदभार से अवमुक्त करते हुए सचिव, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)शासन ने किए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण ।।

आईएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव (प्रभारी), तकनीकी शिक्षा के पद से अवमुक्त कर दिया गया।
आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव, तकनीकी शिक्षा के पद से अवमुक्त करते हुए सचिव, विद्यालय शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad Ad
To Top