उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामले में यहां हुई एक घटना में ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से दो व्यक्ति की मौत हो गई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया।
बताया जाता है या घटना उस समय घटी जब टिहरी जिले के थाना चंबा क्षेत्र अंतर्गत चंबा आराकोट गुनोगी मोटर मार्ग पर गुनोगी के समीप एक टाटा 407 गहरी खाई में जा कर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया उक्त ट्रक में 2 लोग सवार थे सूचना मिलने के बाद थाना चंबा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन प्रारंभ की पुलिस ने खाई से दो शव बरामद किए जिनकी पहचान भगवान दास पुत्र रतन दास उम्र 36 वर्ष ग्राम ठेलारी पोस्ट नागणी वा मंगलदास पुत्र रतन दास उम्र 45 वर्ष ग्राम खेड़ी पोस्ट चंबा के रूप में की गई दुर्घटना का ट्रक चंबा से गुनोगी जा रहा था घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है घटना कैसे हुई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। टिहरी न्यूज़




