उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड)टिहरी भूस्खलन हादसा.चार शव बरामद.एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी गांव में पसरा मातम….

जनपद टिहरी चंबा भूस्खलन हादसे से बड़ी अपडेट आ रही है यहां जनपद टिहरी के थाना चंबा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका पर SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया है ।

SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर मलबे में दबी स्विफ्ट कार में से 03 शव के साथ एक अन्य और भी रेस्क्यू टीम ने बरामद किया है इन शशो की पहचान पूनम खंडूरी पत्नी श्री सुमन खंडूरी, 30 वर्ष. बच्चा पुत्र सुमन खंडूरी, 04 वर्ष. सरस्वती देवी बहन सुमन खंडूरी, 32 वर्ष निवासी ग्राम – जसपुर, कंडीसौड, टिहरी के रूप में वही इस बीच एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम इंचार्ज HC राकेश रावत द्वारा घटनास्थल से बताया गया की SDRF टीम द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अभी एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। कुल चार शव बरामद कर लिए गए है मृतक की पहचान प्रकाश उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में हुई है SDRF का राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। इस घटना से चंबा सहित मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।

Ad
To Top