उत्तराखंड में हो रही बरसात और भूस्खलन की खबरों एव॔ भारी नुकसान को बढ़ा चढ़ाकर तथा भ्रामक रूप से दहशत फैलाने को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ आशीष चौहान ने सर्वसाधारण से अपील की है कि वर्तमान मानसूनी सीजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बरसात से विभिन्न संपत्ति परिसंपत्ति के क्षतिग्रस्त होने तथा अन्य नुकसान से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक, एकपक्षिय, झूठी, बड़ा चढाकर, पैनिक क्रिएट करने वाली और लोगों को अनावश्यक रूप से भयभीत करने वाली सूचनाओं का प्रचार_ प्रसार न करें।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी भी दी है कि यदि कोई व्यक्ति वर्तमान मानसूनी सीजन के दौरान झूठी, भ्रामक, तथ्यहीन और लोगों को अनावश्यक भयभीत करने वाली खबरों के प्रचार_ प्रसार का दोषी पाया जाता है तो सम्बन्धित व्यक्ति के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। पौड़ी गढ़वाल न्यूज़




