रामपुर से करता था अवैध हथियारो का कारोबार, रामनगर पुलिस ने 02 तमंचे, 01 पिस्टल व 12 कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़ा गया आरोपी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में रामपुर से लाकर उत्तराखंड के रामनगर में हथियारों की सप्लाई करता था पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को विभिन्न धाराओं में नामजद करते हुए उसका चालान कर दिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद को अपराध मुक्त रखने तथा अवैध गतिविधियों को दूर करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरूण कुमार के नेतृत्व में चल रही चैकिंग के दौरान नया पुल कोसी के पास उपनिरीक्षक जोगा सिह ने मोटरसाइकिल संख्या UK18N 4344 को रोकना चाहा तो उक्त युवक विनायक कुमार पुत्र स्व0 अनिल कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी फ्रेंड्स कालोनी चोरपानी थाना रामनगर नैनीताल की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर तथा एक अदद पिस्टल 32 बोर व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर, तथा 08 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान जब पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात चैक किए तो वह कागज नहीं दिखा पाया जिस पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया।
पकड़े गए आरोपी से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अवैध पिस्टल, तमंचे तथा कारतूस रामपुर में किसी व्यक्ति से खरीदकर लाता है, और मुनाफा कमाने के उद्देश्य से रामनगर आकर अधिक दामों में बेच देता है। पकड़ने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरूण कुमार सैनी. उप निरीक्षक जोगा सिंह.हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी कांस्टेबल विपिन शर्मा. प्रयाग कुमार आदि थे।




