उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड) पुलिस ने आशा ज्वेलरी शोरूम चोरी का किया खुलासा.तीन गिरफ्तार.दो महिला वांछित फरार

हरिद्वार-: हरिद्वार पुलिस ने आशा ज्वैलरी शोरूम में चोरी का किया खुलासा इस घटना में पुलिस ने शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 03 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि आपराधिक घटना करने के बाद जेल जाना तय है पुलिस का प्रयास है सबको मिले इंसाफ पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त 02 स्विफ्ट कार, लगभग ढाई लाख कीमती ज्वैलरी बरामद बरामद की है यह घटना ग्राहक बन ज्वैलरी शॉप में दुस्साहस कर चोरी की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया था पुलिस इस घटना में शामिल दो अन्य महिला अभियुक्तताओं की तलाश जारी में जुटी हुई है पकड़े गए आरोपियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया था . यह अपराधी शादी समारोह में व घूमने के बहाने चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
थाना कनखल में दो मई को आशा सपरा निवासी सर्वप्रिय बिहार हाल निवासी थाना कनखल हरिद्वार द्वारा उनके ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक बन कर आए कुछ अज्ञात चोरों द्वारा दिनदहाड़े ज्वैलरी चोरी की घटना को अंजाम देने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर पुलिस टीम द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे फुटेज, मुखबिर तंत्र, मैन्युअल पुलिसिंग समेत अथक प्रयास कर बैरागी कैम्प घुड़सवार पुलिस लाईन के पास से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर गिरोह के 03 अभियुक्तों को चोरी की ज्वैलरी व घटना में प्रयुक्त 02 स्विफ्ट कार समेत दबोचा जिसमें 2 महिलाएं फरार बताई जाती है पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उक्त गिरोह शादी समारोह आदि में घूमने के बहाने जाते हैं, वहां लोगों में किसी ना किसी बहाने से घुल मिल जाते हैं और पलक झपकते ही इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)मुख्य सचिव ने पुलों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश ।।

उक्त गिरोह द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की लगभग 18 वारदात करने की घटनाओं को कबूला गया है। जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए इस गिरोह के कब्जे से एक नोज पिन .एक लोकेट. तीन जोडी कान की बाली. एक बाली. एक अंगूठी.चार कान को टॉप्स .एक जोडी कान की लटकन . घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार-. शहीद पुलिस ने साजिद पुत्र सलीम निवासी सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0. नाजिम पुत्र रहमान खां निवासी सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0.मंसूर पुत्र शमसुद्दीम निवासी सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0 को पकड़ने में सफलता पाई है जबकि घटना में शामिल रुकसाना पत्नी जाहिद सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0.लाली पत्नी शमशुद्दीन सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ0 प्र0 को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी हुई है .पुलिस टीम थाना कनखल थानाध्यक्ष नरेश राठौड . उप निरीक्षक देवेन्द्र सिहं तोमर. धनराम शर्मा कॉन्स्टेबल संन्जू सैनी. अरविन्द नौटियाल.उमेद सिहं.बलवंत सिहं
महिला कांस्टेबल प्रियंका तोमर . के अलावा तकनीकि सहायक टीम में उ0नि0 रणजीत सिंह तोमर CIU. हे0का0 सुन्दर CIU. का0 वसीम CIU आदि थे।

Ad Ad
To Top