पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं लगातार सुर्खियां बटोरने में जुटे हुए हैं उनकी मेहनत और लगन ने जहां उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन हो रहा है वही पंतनगर विश्वविद्यालय अपने इन छात्र-छात्राओं के बलबूते नया मुकाम हासिल कर रहा है इसी कड़ी में एक बार फिर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी का नामी कम्पनी में चयन
इंटेलीपाट एक वैष्विक ऑनलाइन पेशेवर प्रशिक्षण प्रदाता है, जिसमें विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में साक्षात्कार के आधार पर नितीष तोमर (बी.टेक ईसीई) का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी को प्रशिक्षण के उपरान्त लगभग पैकेज रू. 7.25 लाख प्रतिवर्ष देय होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने चयनित विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। सेवायोजन एवं परामर्श, निदेशक डा. दीपा विनय ने भी सफल विद्यार्थी को बधाई दी है।




