उफनाई नदी में दो व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत और जान जोखिम में डालकर उन्हें सकुशल रेस्क्यू किया घटना जनपद रुद्रप्रयाग रामपुर की बताई जाती है जहां चौकी तिलवाड़ा द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति रामपुर के पास नदी पार फंसे है।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ के टीम उपनिरिक्षक धर्मेंद्र सिंह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए जहां दो व्यक्ति नदी के पार फंसे थे । नदी का बहाव तेज होने के कारण वे दोनों व्यक्ति नदी पार नहीं कर पा रहे ।SDRF टीम अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह न करते हुए उफनती नदी को पार कर दोनों व्यक्तियों तक पहुंच बनाई व त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप व लाइफ जैकेट के माध्यम से उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।
रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों की पहचानप्रिंस पुत्र रामचंद्र उम्र – 18 वर्ष .सूरज पुत्र धर्मराज उम्र 18 वर्ष. मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई रेस्क्यू करने वाली टीम मे उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह.अपर उपनिरीक्षक संजय नेगी. उपनिरीक्षक हरीश बंगारी.आरक्षी अनूप रावत. मुकेश कुमार.पवन तथा तकनीशियन अक्षय व चालक दीपक आदि थे ।




