उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड)यहां रोडवेज की बस गिरी खाई में. मची चीख पुकार .पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया राहत और बचाव कार्य. घायलों को भेजा अस्पताल ।।

उत्तराखंड रोडवेज की रुपईडीहा से हरिद्वार आ रही बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से वहां हड़कंप मच गया तथा चीख-पुकार के बाद घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने राहत और बचाव कार्य करते हुए सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया या घटना चंडी चौक से आगे बताई जाती है।


बुधवार को सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि चंडी चौक से लगभग 200 मीटर आगे नजीबाबाद की ओर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 20 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से ASI महावीर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त बस (UK07 PA 2570) उत्तराखंड रोड़वेज की थी जिसमे लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे जोकि रूपड़िया से हरिद्वार की ओर आ रही थी। सभी सामान्य घायल यात्रियो को स्थानीय पुलिस तथा SDRF द्वारा बाहर निकाल दिया गया, जबकि बस का परिचालक (बस कन्डक्टर) बस के नीचे ही दबा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

SDRF टीम द्वारा फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से बस को काटकर उक्त दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

किसी अन्य घायल अथवा आवश्यक सामान होने के दृष्टिगत SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। हरिद्वार न्यूज़

रेस्क्यू टीम का विवरण:-

  1. ASI महावीर सिंह
  2. HC अर्जुन सिंह
  3. HC ओमप्रकाश
  4. CT प्रकाश मेहता
  5. CT रविन्द्र सिंह
  6. CT पंकज सिंह
  7. CT अजय सिंह
  8. CT शिवम
  9. CT मनमोहन सिंह
  10. CT अजय बोरा
  11. पेरामेडिक्स अमित सैनी
Ad Ad
To Top