भारत मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 9 अगस्त को जारी मौसम पूर्वानुमान के साथ अगले 5 दिनों तक जनपद उधमसिंह नगर में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है जिसके चलते वर्तमान में तहसील सितारगंज उप

तहसील नानकमत्ता एवं खटीमा अंतर्गत अत्यधिक जल भराव हो गया है उक्त जल भराव के चलते जनपद की संवेदनशील तहसील सितारगंज और तहसील नानकमत्ता तथा खटीमा के समस्त विद्यालय में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे को देखते हुए 10 व 11 अगस्त गुरुवार एवं शुक्रवार को उक्त तीनों तहसीलों के समस्त शासकीय अर्द्वशासकीय. एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों हेतु अवकाश घोषित किया गया है शिक्षक कार्मिक सहायिका विद्यालय व केंद्रों में उपस्थित रहेंगे जिला अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के तहत उपयुक्त आदेशों का कड़ाई से पालन करने की बात कही गई है। उधम सिंह नगर न्यूज़




